Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में पटरी दुकानदार का बेटा बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

बलिया में पटरी दुकानदार का बेटा बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

बलिया (हि. स.)। कहते हैं कि प्रतिभा हो तो कोई भी हालात सफलता के आड़े नहीं आ सकता। एक पटरी दुकानदार के बेटे ने सीए बनकर यही साबित किया है।
शहर के महावीर घाट निवासी विजयशंकर वर्मा के पुत्र राधेश्याम वर्मा ने प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल 2020 की परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया है। उल्लेखनीय है कि विजयशंकर वर्मा पटरी दुकानदार हैं। उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया पटरी पर लगने वाली दुकान ही है।
सीए बनकर इतिहास रचने वाले राधेश्याम वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। विजयशंकर वर्मा ने कहा कि अभावों के बावजूद बेटे ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। कहा कि मेरे बेटे का लक्ष्य अभी और ऊंचा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular