Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, बाढ़ पीड़ितों को भोजन के...

बलिया में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट बांट रही पुलिस

बलिया (हि.स.)। पुलिस के चर्चे अक्सर नकारात्मक ही होते हैं पर नए एसपी राजकरन नैय्यर के आते ही बलिया पुलिस अपने सूत्रवाक्य ”पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर…” को चरितार्थ करती नजर आ रही है। बाढ़ से बेघर हुए लोगों को जिले की पुलिस न सिर्फ सुरक्षा मुहैया करा रही है, बल्कि पीड़ितों के निवाले का भी इंतजाम कर रही है।

जिले में बढ़ रही गंगा, टोंस और सरयू ने रौद्र रूप धर लिया है। शनिवार को बलिया में गंगा का जलस्तर खतरा बिंदु 57.615 मीटर से काफी ऊपर 60.390 मीटर पर दर्ज किया गया। जबकि सरयू (घाघरा) का जलस्तर खतरा बिंदु 64.01 से ऊपर 64.11 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। नदियों के खतरा बिंदु से ऊपर बहने के कारण कई तहसीलों के 112 राजस्व गांवों में बाढ़ का पानी कहर ढा रहा है।

शनिवार को दुबहड़ थाना के ओझवलिया व डोमन छपरा के बाढ़ पीड़ितों को इंस्पेक्टर अनिल चंद्र तिवारी ने बसरिकापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में भोजन के पैकेट वितरित किया। कभी पुलिस को देखते ही डर कर दूर भागने वाले लोग पुलिस के हाथों मिल रही सहायता को उम्मीद के साथ ले रहे थे। पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जिले में प्रशंसा हो रही है। नवागत एसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थानीय पुलिस पीड़ितों की मदद में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular