Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में दिखा पुलिस का उदार चेहरा, रुपयों से भरा बटुआ सिपाही...

बलिया में दिखा पुलिस का उदार चेहरा, रुपयों से भरा बटुआ सिपाही ने लौटाया

बलिया (हि. स.)। बलिया में बुधवार को पुलिस का उदार चेहरा देखने को मिला। एक सिपाही ने रुपयों से भरा बटुआ उसके मालिक को ढूंढ कर सौंप दिया।
दरअसल, जिले के नरहीं थाने में तैनात सिपाही रवि साहू कहीं जा रहे थे। अभी वे थाने से ज्यों हि निकले, रास्ते में एक पर्स मिला। जिसमें 11 हजार सात सौ रुपए थे। पर्स में मिले दस्तावेज से पता चला कि वह दिनेश पटेल पुत्र हरिनारायण पटेल ग्राम व थाना नरहीं का है। नरहीं पुलिस ने पर्स के स्वामी का पता लगाकर वापस कर दिया, जिसमें रुपयों के अलावा जरूरी कागज भी थे। दिनेश पटेल अपना पर्स पाते ही काफी खुश नजर आए। उन्होंने कांस्टेबल रवि व नरहीं पुलिस को धन्यवाद दिया। नरहीं पुलिस की लोगों में जमकर सराहना हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular