Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में दस केन्द्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा, एसटीएफ की होगी नजर

बलिया में दस केन्द्रों पर होगी टीजीटी परीक्षा, एसटीएफ की होगी नजर

बलिया (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने आए बोर्ड के सदस्य हरेन्द्र राय ने बुधवार को जिविनि कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कहा कि एसटीएफ की भी नजर है।

उन्होंने कहा कि जिले के दस परीक्षा केन्द्रों पर सात और आठ अगस्त को चार पालियों में टीजीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 13,692 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी की निगरानी में परीक्षा को लेकर सारी व्यवस्था कर ली गई है। परीक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों के फोन सर्विलांस पर लगाये गए हैं। एसटीएफ भी गोपनीय ढंग से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि शासन परीक्षा की शुचिता के लिए कटिबद्ध है। परीक्षा में नकल माफियाओं की एक नहीं चलने दी जाएगी। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल तिवारी ने कहा कि टीजीटी परीक्षा के प्रश्न पत्र दो दिन पहले आएंगे। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक की मदद से पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular