Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में डीएम-एसपी ने दिया वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा

बलिया में डीएम-एसपी ने दिया वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा

– दीपावली पर की ग्रामीण इलाकों में बने सामानों की खरीदारी

बलिया (हि. स.)। दीपावली के पर्व पर इस बार वोकल फाॅर लोकल को बढ़ावा देने में डीएम व एसपी दोनों ने पूरा जोर लगाया है। दीपावली से एक दिन पूर्व दोनों अधिकारियों ने शहर के व्यस्त बाजार में जाकर सड़कों के किनारे बैठकर हाथों से बने सामानों की खुद खरीदारी की।

डीएम रवींद्र कुमार व एसपी एस आनंद सबसे पहले शहर के चौक पहुंचे। जहां दोनों आला अधिकारियों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की खरीदारी की। दोनों अधिकारी मोलभाव करने से नहीं चूके। दुकानदार से मोलभाव कर ही दोनों अधिकारियों ने मूर्तियां खरीदीं। डीएम रवींद्र कुमार ने दीपावली को लेकर अपने संदेश में कहा कि सावधानी से पटाखे फोड़ें। निर्धारित समय में ही पटाखे फोड़ने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के साथ उनके अभिभावक जरूर रहें।

सभी जनपदवासी स्थानीय सामानों को ही खरीदें। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, एसपी एस आनंद ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के दिन सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। उन्होंने कहा कि पटाखे छोड़ते समय करीब में पानी जरूर रखें। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की अपील की।

एन पंकज/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular