Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में गोली मारकर पिकअप लूट ले गए बदमाश, चालक गंभीर

बलिया में गोली मारकर पिकअप लूट ले गए बदमाश, चालक गंभीर

बलिया (हि.स.)। रेवती थाना क्षेत्र के कोल नाला रेलवे क्रासिंग के पास रविवार तड़के बदमाशों ने पिकअप चालक को गोली मार दी और वाहन लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

रेवती थाना इंस्पेक्टर यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित कोलनाला रेल क्रासिंग पर रविवार की सुबह पिकअप चालक राजू यादव (25) निवासी सिताब दियारा थाना बैरिया को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। गोली चालक के बांह में लगी है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राजू यादव बलिया से वापस अपने गांव जा रहा था। कोल नाला के पास रेलवे क्रासिंग के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने रोका और गोली मारकर पिकअप लेकर भाग निकले।
वारदात की सूचना मिलते ही एपीसी डॉ विपिन ताडा ने कई थानों की पुलिस को एलर्ट कर दिया। पुलिस बिहार जाने वाले मार्गों पर भी चेकिंग में जुट गई। 
रेवती थाना निरीक्षक ने कहा कि घटना संदिग्ध है, क्योंकि पिकअप खाली बतायी जा रही है। वैसे पूरी घटना की छानबीन की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular