Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में गैर प्रदेशों के परीक्षार्थियों वाले परीक्षा केन्द्रों पर रहेगी विशेष...

बलिया में गैर प्रदेशों के परीक्षार्थियों वाले परीक्षा केन्द्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

– मानक पर खरा उतरने वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र
– कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम व माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों संग जिलाधिकारी ने की बैठक
बलिया (हि.स.)। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में उन विद्यालयों की कड़ी निगरानी होगी, जहां गैर दूसरे प्रदेशों के परीक्षार्थी अधिक होंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सभी एसडीएम व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। जनपद में नकल रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। शासन की ओर से निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल जिन 240 विद्यालयों को सेंटर बनाया जाना है, एसडीएम के नेतृत्व में बनी तहसील स्तरीय टीम एक-एक स्कूल को चेक करेगी। शासन के मानक के अनुसार जो नहीं मिलेगा, उस विद्यालय पर केंद्र नहीं बनेगा। इसके अलावा जहां बाहरी प्रदेशों के छात्रों की संख्या ज्यादा होगी, उन विद्यालयों पर भी सख्ती से निगरानी होगी।
पास होना है तो करें मेहनत, नकलविहीन होगी परीक्षा
डीआईओएस ब्रजेश मिश्र ने कहा कि इस बार नकल की हर सम्भावनाओं को समाप्त कर दिया जाएगा। किसी ने नकल करने या कराने का प्रयास किया तो उस पर विभागीय के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अभाी से मेहनत करना प्रांरभ कर दें। इसबार भी सख्त माहौल में नकलविहीन परीक्षा आयोजित होगी। इस अवसर पर जीआईसी के प्रभारी प्राचार्य प्रफुल्ल श्रीवास्तव व अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular