Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : मानवता हुई शर्मसार, रेल पटरी पर मिली नवजात

बलिया : मानवता हुई शर्मसार, रेल पटरी पर मिली नवजात

बलिया (हि. स.)। शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर सागरपाली पूरब रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार चार बजे भोर में लावारिस हालत में ये नवजात बच्ची मिली। इसको डायल 112 नम्बर की मदद से सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश सिंह ‘कर्फ़्यू’ व अम्बरीश ओझा ‘मोहित’ ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची का हालत नाजुक बतायी जा रही है।

मानवता को शर्मसार करती इस घटना की जानकारी चंद्रप्रकाश सिंह को तड़के मिली तो वे फौरन मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद अम्बरीष ओझा भी पहुंच गए। दोनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मदद से नवजात मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठंड में लावारिस हालत में फेंके जाने से बच्ची की हालत नाजुक हो गई है। महिला अस्पताल की डॉक्टर उपचार में जुट गई हैं।
घटना को लेकर चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से पूरी मानवता शर्मसार हो रही है। बच्ची की हालत नाजुक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इसको लंबी उम्र दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular