Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : मां-बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार

बलिया : मां-बहन की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार

बलिया (हि. स.)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में तीन दिन पहले दो भाइयों ने अपनी मां व बहन की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। कत्ल में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

26 नवम्बर की रात्रि में भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में मां व बेटी के सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में मृतका के पुत्र जयराम कुमार पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद द्वारा पूर्व रंजिश को लेकर अपने मां व बहन की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुये सत्यनारायण पुत्र स्व हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए भीमपुरा पुलिस, सर्विलांस टीम व एसओजी टीम को लगाया गया था। काफी छानबीन के बाद यह पता चला कि मृतका के दोनों पुत्रों जयराम कुमार व छोटे लाल पुत्रगण वीरेन्द्र प्रसाद द्वारा ही सुरजावती व रानी की कुल्हाड़ी से मार कर के हत्या कर दी गई थी। जांच में नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता नहीं पायी गयी।
दोनों भाइयों को रविवार दोपहर पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो दोनों ने स्वीकार किया कि अपनी मां व बहन के कृत्यों से ऊब कर इस घटना को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular