बलिया (हि. स.)। रसड़ा कोतवाली व स्वाट टीम ने 20 हजार के इनामी अपराधी छोटू राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इसके कब्जे से बारह बोर का एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। इसका खुलासा एएसपी संजय कुमार ने शनिवार को पत्रकारों के सामने किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि रसड़ा कोतवाली ने विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों में दो जनवरी से फरार चल रहे 20 हजार रुपये का अन्तर्जनपदीय इनामी अपराधी छोटू राम पुत्र कन्हैया राम निवासी ग्राम बस्ती थाना रामपुर मऊ की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था। मुखबीर की सूचना पर रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने स्वाट टीम की मदद से शुक्रवार रात करीब दस बजे सिंगही चट्टी से पहले नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त छोटू राम के पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूश बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त छोटू राम का अपराधिक इतिहास है। इस पर रसड़ा व मऊ जिले के मधुबन थाना में हत्या व लूट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि अभी भी जिले में बीस इनामी अपराधी हैं। जिनकी तलाश जारी है।
बलिया : बीस हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
