Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : बाल-बच्चों की तरह करें वृक्षों की सेवा- सौम्या अग्रवाल

बलिया : बाल-बच्चों की तरह करें वृक्षों की सेवा- सौम्या अग्रवाल

– शक्ति वन के अंतर्गत जिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

– महिलाओं को दिलायी शपथ, हर घर में लगे एक पौधा

बलिया (हि. स.)। जिले में वृहद पौधरोपण अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। शक्ति वन के अंतर्गत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को सागरपाली में पौधरोपण किया। उनके साथ-साथ आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने महिलाओं को पौधरोपण के महत्व के बारे में बताया और संकल्प दिलाया कि हर कोई अपने घर में एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने बाल-बच्चों की सेवा करते हैं, उसी प्रकार हमें पौधों की भी सेवा करनी चाहिए क्योंकि वृक्ष भी ईश्वर का रूप होते हैं।

उन्होंने बताया कि वृक्षों से ना केवल हमें आर्थिक लाभ होता है बल्कि हमारी संस्कृति भी मजबूत होती है क्योंकि हमारे यहां वृक्ष में ईश्वर का वास माना जाता है। इस दौरान स्कूल की बच्चियों ने लघु नाटिका के माध्यम से वृक्षों के महत्व के बारे में बताया। जिसकी जिलाधिकारी ने प्रशंसा भी की और कहां की हमें अपने बच्चों में यह संस्कार डालना है कि वह वृक्षों के महत्व को समझें। जिलाधिकारी ने ”हम सब ने ठाना है घर घर पेड़ लगाना है” का नारा दिया। इस अवसर पर डीएफओ श्रद्धा यादव और वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह भी उपस्थित थी।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular