बलिया (हि.स.)। आजकल मोबाइल फोन किस कदर गुम या चोरी हो रहे हैं, इसकी बानगी सोमवार को देखने को मिली। पुलिस ने एक साथ गायब हुए लगभग 11 लाख रुपये मूल्य के 62 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने सोमवार को बरामद सभी मोबाइल फोनों को उनके धारकों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों ने गुम हुए मोबाइलों की शिकायत की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण मोबाइल रिकवरी सेल द्वारा लगातार किए गए प्रयास से 10 लाख 53 हजार मूल्य के कुल 62 अदद मोबाइल बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। जिन लोगों को उनके खोए मोबाइल फोन सौंपे गए, उनके चेहरे खिल उठे। सभी ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
एन पंकज/राजेश तिवारी
