Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : पीएचसी-सीएचसी में बायोमेट्रिक हाजिरी को ​जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बलिया : पीएचसी-सीएचसी में बायोमेट्रिक हाजिरी को ​जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

– अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

बलिया (हि.स.)। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सोमवार को अधिकारियों के साथ पहली ही बैठक में कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यस्थल पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। वहीं, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पंद्रह दिन के अंदर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के लिए निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की भी जानकारी ली। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। सभी अधिकारी तीन दिन के अंदर आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। 
उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों को जल्द पूर्ण करा लिया जाए। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि मनरेगा से होने वाले कार्यों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली व राशन उठान आदि के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी से पूछताछ की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क, सेतु एवं एप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी बनाए रखें। 
सीएचसी-पीएचसी पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाए
डीएम ने सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद से चिकित्सा व्यवस्था व निर्माणाधीन भवन से संबंधित जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर बल देते हुए निर्देश दिया कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाए। अगर कहीं व्यवस्था न हो तो 15 दिन के अंदर कर लिया जाए। 
10 बजे कार्यालय पहुंच जाएं अधिकारी-कर्मचारी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सुबह 10 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय में अवश्य पहुंच जाएं। जो भी लंबित कार्य हैं उसको समय से पूरा कराएं। कार्यालय में आने वाले हर किसी की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ विपिन जैन व एडीएम रामआसरे भी मौजूद

RELATED ARTICLES

Most Popular