बलिया । जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी गोद में सो रही नौ माह की मासूम बेटी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पर्वतपुर गांव निवासी गुरुवार को जितेन्द्र बिन्द और उसकी पत्नी रंजू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर जितेन्द्र ने फावड़ा से पत्नी पर हमला कर दिया और फावडा मां की गोद में सो रही नौ माह की बच्ची को लग गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। घटना के बाद जितेन्द्र फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को बांसडीह सीएचसी भेजा गया लेकिन गम्भीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बालिका मृत्यु हो गयी। घटना के एक दिन पहले भी पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। जिसमे रंजू की आंख और सिर पर चोट लगी थी। इस सिलसिले में रंजू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बलिया : पत्नी पर फावड़े से प्रहार, गोद में सो रही नौ महीने की मासूम बेटी की मौत
RELATED ARTICLES
