Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : पच्चीस लाख मतदाताओं के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुईं पोलिंग...

बलिया : पच्चीस लाख मतदाताओं के लिए ईवीएम लेकर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

बलिया (हि.स.)। जिले की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। कुल 24,92,067 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन मार्च को ईवीएम का बटन दबा कर करेंगे। इसमें 13,51,030 पुरुष, 11,40,925 महिला और 112 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं।

पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट और मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों को बसों और अन्य चार पहिया वाहनों से बूथों के लिए रवाना किया गया। इसके पहले पोलिंग पार्टियों के सदस्य मतदान सामग्री लेने के लिए मंडी, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में कतारबद्ध दिखे। इसको लेकर तीनों स्थानों पर भारी गहमा गहमी रही। बलिया नगर में 3,73,185, फेफना में 3,28,592, बैरिया में 3,64,439, बेल्थरारोड में 3,57,064, रसड़ा में 3,56,377, बांसडीह में 4,05,937 और सिकंदरपुर में 3,06,473 मतदाता हैं। इन सभी विधानसभा सीटों के समस्त बूथों पर सुरक्षा और अन्य इंतजाम पहले ही कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह खुद लगातार मतदान व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular