Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : निर्माणाधीन मकान में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बलिया : निर्माणाधीन मकान में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बलिया (हि.स.)। नरही थाना के उजियार गांव में नवनिर्मित मकान में एक महिला का शव मिला है। महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां किराए के लिए गई थी। जिसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को सूचना मिली कि एक निर्माणाधीन मकान में एक महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर तत्काल ही एएसपी डीपी तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि महिला बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र की रहने वाली 56 वर्षीया खैरुन्निशा है। उसने नरही थाना क्षेत्र के उजियार में मकान बनवाकर किराए पर दिया है। महिला के बेटे हैदर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि किराए के लिए उसकी मां गई थी। जिसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस आरोप के अनुसार छानबीन में जुटी है।एएसपी डीपी तिवारी ने कहा कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई जारी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पंकज/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular