Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत युवकों ने...

बलिया : ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर नशे में धुत युवकों ने हमला किया, गिरफ्तार

बलिया (हि. स.)। सहतवार नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को दशहरा मेले में रूट डायवर्जन करा रहे तीन पुलिसकर्मियों को नशे में धुत तीन युवकों ने जमकर पीट दिया। मारपीट में एक सिपाही का सिर फट गया। इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट करने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया। तीनों को पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सहतवार दशहरा मेले में सिपाही बलराम, अविनाश मौर्य और नरसिंह पटेल की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे और मेले के अंदर भीड़ में जाने की जिद करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने रोकना चाहा तो युवकों ने सिपाहियों से मारपीट पर उतारू हो गए। तीनों ने सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों सिपाहियों को चोटें आयी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाले प्रदीप कुमार राजभर, घनश्याम व अनन्त निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular