Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : जिला अस्पताल के पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती किए जाएं...

बलिया : जिला अस्पताल के पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती किए जाएं मरीज : डीएम

– जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया, कमियों में सुधार लाने के दिए निर्देश

– आधा दर्जन कर्मी मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण

बलिया (हि. स.)। नवागत जिलाधिकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल का सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय से उपस्थिति पर खासा जोर है। उन्होंने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो कई कर्मचारी गायब मिले। सभी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश सीएमएस को दिया।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वहां मिली कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ व सीएमएस को सुधार लाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने अस्पताल के सभी वार्ड में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी सत्यापन किया। मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल लिया। पोस्ट कोविड वार्ड जो अब खाली पड़े हैं, उनमें भी मरीजों को भर्ती कर उपयोग में लाने को निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में खड़े एम्बुलेंस के बारे में पूछताछ की। परिसर में खराब पड़े आरओ के बारे में जानकारी ली और उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया।

सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई हमेशा बेहतर होनी चाहिए। मरीजों को मिलने वाली हर सुविधाएं समय से मिले। नवागत डीएम के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी हांफते नजर आए। जबकि मरीज और तीमारदार संतुष्ट दिखे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular