बलिया (हि. स.)। आईएएस इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले जिले में पहुंचते ही उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
औपचारिक स्वागत के बाद नए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सीधे ट्रेजरी पहुंचे और अपना कार्यभार ग्रहण किया। जिले का चार्ज लेने के बाद वे फौरन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों संग बैठक कर कार्य के प्रति समर्पण भाव प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।
आदिति सिंह का स्थानांतरण होने के बाद इंद्र विक्रम सिंह बलिया के डीएम बनाए गए हैं।
पंकज
