बलिया (हि. स.)। बलिया शहर की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नारद राय मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उनके नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट नाागेंद्र सिंह को सौंपा।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार जाने के बाद से शहर की स्थिति नरकीय हो गई है। पच्चीसों वार्डों में नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। सपा सरकार के दौरान मैंने सीवेज सिस्टम की शुरूआत की थी। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। शहर की सड़कों को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि जिधर भी जाइए, गड्ढों से सामना होता है।
उन्होंने गलियों में प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया। बोले कि शीघ्र ही नगर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर यशपाल सिंह, अजय यादव, जमाल आलम, राजकुमार पाण्डेय, हरिशंकर राय, पल्लू जायसवाल, ददन यादव, शकील चंदन यादव आदि थे।
बलिया : जिधर भी जाइए, गड्ढों से होता है सामना – पूर्व मंत्री
RELATED ARTICLES
