Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : चाकू से गोदकर युवक की हत्या

बलिया : चाकू से गोदकर युवक की हत्या

बलिया (हि.स.)। बंसडीहरोड थाना के आसचौरा गांव के बाहर चाकू से गोदकर एक युवक की सोमवार की देर रात को हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने घटना का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
बंसडीहरोड थानाध्यक्ष आरएस नागर ने मंगलवार को बताया कि छोटकी सेरिया से आसचौरा के रास्ते पर आसचौरा में ही किसी ग्रामीण ने एक युवक की लाश मिलने की सूचना दी। इसके बाद हम लोग मौके पर गए तो वहां सड़क पर ही बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी दुर्गेश (19) पुत्र कामेश्वर पासवान की लाश मिली। उसकी धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गयी है। उसके पीठ व सीने में चाकू के निशान हैं। रात में एसपी विपिन ताडा भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस सम्बंध में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular