Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : घर के बंटवारे के विवाद में युवक की हत्या

बलिया : घर के बंटवारे के विवाद में युवक की हत्या

बलिया । जिले के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में घर के बंटवारे के विवाद में 45 वर्षीय युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। इस मामले में युवक के दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में गुरुवार शाम अशरफ (45) का घर के बंटवारे को लेकर अपने भाइयों से विवाद हो गया। इस दौरान अशरफ पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नजमा की शिकायत पर शुक्रवार को मृतक के दो सगे भाई सोनू और इजहार तथा भांजे फिरोज पर हत्या के आरोप में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि मृतक का अपने भाइयों से घर के कमरे के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular