Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : गांव की पगडंडी पर मिला मंदिर के पुजारी का शव

बलिया : गांव की पगडंडी पर मिला मंदिर के पुजारी का शव

बलिया (हि. स.)। बांसडीह कोतवाली के बड़सरी में मंगलवार को एक पुजारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने पुजारी के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बड़सरी गांव स्थित बाबा अवनीनाथ महादेव मंदिर के पुजारी शिवराम दास का शव गांव के बाहर पगडंडियों पर पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मंदिर के पुजारी का इस हालात में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इसे हत्या बता रहे हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बांसडीह क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि गांव के बाहर पगडंडियों पर पुजारी का शव औंधे मुंह के बल गिरा मिला था। उनके पास लोटा भी पड़ा था। ऐसा लग रहा है कि वे शौच के लिए आए थे। उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंकज/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular