बलिया (हि.स.)। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द ने चौधरी ने सोमवार को कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व स्वयं करेंगे। ट्रैक्टर चलाते हुए सुखपुरा से बांसडीह तहसील पर पहुंचूंगा। जहां देश के वीर शहीद सपूतों को याद करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन से घबराई और डरी सरकार किसी भी प्रकार से इस आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश में है। लेकिन किसान संगठन एकजुट हैं। यह लड़ाई किसानों के अस्तित्व की है। खेती-किसानी के अस्तित्व की लड़ाई है। कृषि और कृषक के अस्तित्व की लड़ाई में समाजवादी पार्टी पूरे दम खम से किसानों के साथ खड़ी है।
प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार प्रदेश में बनी है विकास अवरुद्ध है। सरकार के लोग आत्ममुग्ध हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बलिया के विकास के लिए कोई भी छोटी या बड़ी योजना नहीं है।
श्री चौधरी ने कहा कि 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर से अपनी-अपनी तहसीलों के मुख्यालयों पर पहुंच कर राष्ट्रीय झण्डा फहराएंगे। ब्रितानी हुकूमत के खिलाफ आजादी के दीवानों के बारे में लोगों को बताएंगे। साथ ही पूंजीपतियों के इशारों पर घुटने के बल खड़ी वर्तमान सरकार से छुटकारे का जयघोष करेंगे।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
बलिया : गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर चलाकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी
RELATED ARTICLES
