Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : खुलासा, पत्नी ने ही कर दिया था पति का कत्ल

बलिया : खुलासा, पत्नी ने ही कर दिया था पति का कत्ल

बलिया (हि. स.)। पुलिस ने पिछले महीने उभांव थाने के चौकिया में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के पीछे का सच सामने ला दिया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या को अंजाम देने वाली पत्नी को मृतक के भतीजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 22 अप्रैल को उभांव थाना के तेलमा जमालुद्दीनपुर के रहने वाले मान सिंह वर्मा पुत्र दलसिंगार वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह अपने घर पर फंदे पर लटका हुआ मिला था। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी थी। इस संबंध में थाना उभांव पर घटना के चार दिन की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसपी ने कहा कि इस घटना में मृतक की पत्नी उर्मिला देवी व उसके भतीजे रामेश्वर वर्मा की संलिप्तता पायी गयी। शुक्रवार को उभांव के निरीक्षक सियाराम यादव ने मृतक मान सिंह के भतीजे वेद व्यास उर्फ बड़े पुत्र रामेश्वर वर्मा व निर्मला पत्नी स्व मान सिंह वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में सिपाही संदीप यादव व महिला सिपाही रागिनी कन्नौजिया भी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular