Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के सपाई दिग्गजों ने लखनऊ में डाला डेरा, लोग लगा रहे...

बलिया के सपाई दिग्गजों ने लखनऊ में डाला डेरा, लोग लगा रहे कयास

बलिया (हि. स.)। वैसे तो बलिया में विधानसभा चुनाव छठे चरण में होगा लेकिन पार्टियों के टिकटों के लिए नेता कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। भाजपा का टिकट चाहने वाले जहां लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जुगाड़ लगा रहे हैं तो वहीं, समाजवादी पार्टी के आलाकमान का ध्यान आकर्षित करने के लिए दिग्गजों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।

फेफना से चार बार विधायक रहे पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास पर हुई बैठकी की एक तस्वीर गुरूवार को सोशल मीडिया पर साझा की। देखते ही देखते यह तस्वीर सुर्खियों में आ गई। इसके पहले बुधवार को लखनऊ में ही मुलायम सिंह यादव से हुई मुलाकात की एक तस्वीर नारद राय ने भी पोस्ट की थी।

पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट किया। इन मुलाकातों के सियासी मायने लोग अपनी-अपनी तरह से निकाल रहे हैं। हालांकि, यह जरूर है कि जिले के तीन दिग्गज एक फ्रेम में दिख रहे हैं तो इसके निहितार्थ जरूर गहरे होंगे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular