Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के रतसर की प्रधान स्मृति सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए...

बलिया के रतसर की प्रधान स्मृति सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे मुख्यमंत्री

बलिया (हि. स.)। 17 से 25 अक्टूबर तक मनाए जा रहे ‘महिला सुरक्षा सप्ताह’ के अंतर्गत 18 अक्टूबर को प्रदेश की चार महिला ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसमें बलिया के रतसर कला की ग्राम प्रधान स्मृति सिंह भी शामिल हैं।

विकास भवन के एनआईसी कक्ष में यह वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। इस बातचीत में महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर चर्चा होगी और इन महिला ग्राम प्रधानों से भी सुझाव लिए जाएंगे। इसको लेकर महिला प्रधान स्मृति सिंह खासा उत्साहित हैं। उच्च शिक्षा हासिल स्मृति सिंह गांव में कराए अपने कार्यों के लिए कई बार पुरस्कृत हो चुकी हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular