Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखी चंद्रयान तीन की झलक

बलिया के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखी चंद्रयान तीन की झलक

बलिया(हि.स.)। शारदीय नवरात्र के पवित्र मौके पर जिले में इस बार आस्था और विज्ञान का संगम देखने को मिल रहा है। शहर में एक ऐसा भी दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है जिसे देख लोगों को चंद्रमा पर चंद्रयान तीन के सफल लैंडिंग का एहसास हो रहा है।

शहर के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा पंडाल लगाए गए हैं। जिन्हें देखने नवरात्र के सप्तमी तिथि से ही लोग जुट रहे हैं। कहीं, उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ मंदिर की झलक दिख रही है तो कहीं पर माता वैष्णो देवी की गुफा के दर्शन हो रहे हैं। वहीं, जापलिनगंज में दुर्गा मंदिर के पास चंद्रयान तीन उसके विक्रम लैंडर की थीम पर पंडाल सजाया गया है। इस पूजा पंडाल को देखने के लिए खासकर बच्चों में काफी उत्साह है। माता-पिता के साथ बच्चे चंद्रयान तीन के इस मॉडल को देखने आ रहे हैं। इसके अलावा सोमवार को अन्य पूजा पंडालों में भी मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां लोगों की आस्था का केन्द्र बनी हुई हैं। नवमी तिथि पर शाम को उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीओ सिटी एसएन वैभव पाण्डेय दोपहर से ही शहर के चक्रमण कर मातहतों को निर्देश देते दिखाई पड़े।

एन पंकज/डॉ. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular