Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को लेकर संजीदा

बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को लेकर संजीदा

बलिया (हि.स.)। सिंगल यूज प्लास्टिक मुसीबत बनता जा रहा है। इस मुसीबत से निपटना किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार के लिए आसान नहीं है। हां, यदि जन-जन की भागीदारी हो तो प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को लेकर खासा संजीदा नजर आ रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर अपील की है।

जिले में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सौम्या अग्रवाल ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। उन्होंने इसके लिए स्कूलों को चुना। उनकी पहल पर स्कूलों ने प्लास्टिक इकठ्ठा करने की मुहिम भी शुरू की। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों ने इसे अभियान के रूप के लिया। यह पूरी तरह से गति नहीं पकड़ सका। अब जिलाधिकारी ने इसको लेकर फिर से अभियान छेड़ने की कवायद की है।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपनी इस पहल के बारे में सोशल मीडिया पर भी मुहिम शुरू की है। उन्होंने कहा कि समस्त शिक्षण संस्थाओं में प्लास्टिक बैंक की स्थापना हो। स्कूली बच्चे प्रतिदिन अपने घर से एक प्लास्टिक अवश्य लाकर उसमें डालें, जिसे हर हफ्ते इकट्ठा कर रिसाइकिल सेंटर भेज कर निस्तारण कराया जा सके। प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी अब जिलेवासियों की है। जिलाधिकारी की उम्मीदों पर खरा उतर कर ऐसा किया जा सकता है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular