– वीडियो बनाकर कर शारीरिक सम्बन्ध बनाने को कर रहा था मजबूर
बलिया (हि. स.)। चौदह वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्मी वीडियो दिखाकर दोबारा किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि 11 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली नई बस्ती रहमत नगर में रहने वाले एक परिवार के घर में दोपहर के समय घुस कर चौदह वर्षीया किशोरी से एक शख्स ने जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाकर वीडियो क्लिप बना लिया था। इस घिनौने कृत्य में उसका एक साथी भी शामिल था। यही नहीं वीडियो क्लिप दिखाकर वह किशोरी के साथ दोबारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर किशोरी ने 13 जनवरी को सारी बात अपने माता-पिता को बतायी। इसके बाद किशोरी के पिता ने 25 जनवरी को कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गयी थीं।
एसपी ने बताया कि कोतवाली के एसआई सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को अमृतपाली नई बस्ती रहमत नगर निवासी अब्दुल रहमान उर्फ गोलू पुत्र कलीम व मो. कलीम पुत्र मो. हबीब को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को दुष्कर्म की धाराओं व पॉक्सो एक्ट तहत जेल भेज दिया गया।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
बलिया : किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाला शातिर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
