Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया कांड : मुख्य आरोपित धीरेंद्र सिंह के आत्मसमर्पण को लेकर कोर्ट...

बलिया कांड : मुख्य आरोपित धीरेंद्र सिंह के आत्मसमर्पण को लेकर कोर्ट के बाहर सुरक्षा कड़ी

बलिया (हि.स.)। दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र सिंह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। इसके मद्देनजर शनिवार सुबह से ही जिला व सत्र न्यायालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। सघन चेकिंग के बाद ही किसी को भी अंदर जाने दिया जा रहा है।

15 अक्टूबर को दुर्जनपुर में एक व्यक्ति की गोली से हुई मौत के आरोपित धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमें जुटी हुई है। पुलिस पर लगातार दबाव बढ़ा रहा है, जिसके बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि धीरेंद्र सिंह किसी भी वक्त कोर्ट में आत्मसर्पण कर सकता है। 

इसको देखते हुए आरोपित को जिला कोर्ट के बाहर से ही गिरफ़्तार करने के लिए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में पुलिस के लोग नजर बनाये हुए हैं। न्यायालय के छावनी में तब्दील कर दिया है। रेवती थाने पर भी भारी फोर्स तैनात है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular