Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : कहीं झूम के तो कहीं कम निकल रहे मतदाता

बलिया : कहीं झूम के तो कहीं कम निकल रहे मतदाता

बलिया (हि. स.) जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह दस बजे तक सबसे अधिक मतदान सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किया। सबसे कम मतदान बैरिया में हुआ।

लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतों की आहुति डालने के लिए कहीं मतदाता झूम के निकल रहे तो कहीं आलस्य कर रहे। अलबत्ता शहरी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। शहर के कुंवर सिंह इंटर कालेज पर बने बूथों पर सबसे लंबी कतारें दिखीं। जबकि टाउन इंटर कालेज में बने सखी बूथ पर अपेक्षाकृत कम वोटर दिकब रहे हैं।

दिन चढ़ने के साथ वोटर घर से निकलेंगे। सुबह दस बजे तक मतदान प्रतिशत देखें तो बलिया नगर में 8.9, बैरिया में 4.5, बेल्थरारोड में 7.8, सिकंदरपुर में 10.35, रसड़ा में 5.77, फेफना में 6.4, और बांसडीह में 8.60 प्रतिशत मतदाता अपने वोट डाल चुके हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रहे, इसे लेकर डीएम और एसपी लगातार चक्रमण कर रहे हैं।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular