Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : कर्ज से परेशान गन हाउस संचालक ने फेसबुक लाइव आकर...

बलिया : कर्ज से परेशान गन हाउस संचालक ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली, मौत

बलिया (हि.स.)। शहर कोतवाली अंतर्गत मालगोदाम रोड पर बलिया गन हाउस नाम से लाइसेंसी असलहों की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय युवक ने बुधवार दोपहर में फेसबुक लाइव आकर खुद को गोली मार ली। मौके पर उसकी मौत हो गई। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार सूदखोरों को बताया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

स्टेशन-मालगोदाम रोड निवासी नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि ”उसने सूदखोरों से थोड़ा-बहुत पैसा लिया था। जितना लिया था, उससे अधिक चुका दिया है। बावजूद इसके सूदखोर परेशान कर रहे हैं। मोदी जी और योगी जी न्याय करें। मेरे परिवार और बच्चों का भला करें और कुछ नहीं चाहिए। बस…।” इसके बाद नंदलाल गुप्ता ने खुद को गोली मार ली। फेसबुक पर लाइव खुदकुशी करने वाले व्यापारी के घर में इस घटना को लेकर हड़कम्प मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रभारी पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि कर्ज से परेशान नंदलाल गुप्ता ने लाइव आकर खुद को गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular