बलिया । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को सांप्रदायिक नेता करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को एकजुट करने की उनकी कोशिश से बाकी आबादी में भी ध्रुवीकरण बढ़ेगा।
जिले के तुर्तीपार में बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया ओवैसी 19 फीसदी आबादी को एकजुट करना चाहते हैं। उनके इन प्रयासों से शेष आबादी में भी एकजुटता का माहौल बनेगा और ध्रुवीकरण बढ़ेगा। भाजपा के उप्र प्रभारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनको अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव सरकार को उत्तर प्रदेश के लोग भोग चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव और उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार की कहानी लोग आज भी सुनते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोग फिर उस दुनिया की तरफ नहीं जाना चाहते।
बलिया : ओवैसी की मुहिम से बढ़ेगा ध्रुवीकरण-राधामोहन सिंह
RELATED ARTICLES
