Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया: इंस्पेक्टर ने भाजपा प्रत्याशी को दी शुभकामना

बलिया: इंस्पेक्टर ने भाजपा प्रत्याशी को दी शुभकामना

बलिया (हि. स.)। जिले के दुबहड़ थाने के इंस्पेक्टर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बलिया नगर से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शुभकामना देते हुए उनकी गाड़ी स्टार्ट करने की बात कही है।

वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि गुरुवार को मतदान से पूर्व वाली रात में दयाशंकर सिंह के साथ दुबहड़ थाना के अखार गांव के पास एक घटना हो गई थी। जिसमें दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया था कि उन पर हमले की नीयत से एक लग्जरी वाहन में कुछ लोग आए थे। बताया जा रहा है कि इसी घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह गाड़ी में बैठे दयाशंकर सिंह से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि मैं आपका थानाध्यक्ष हूं। आपको कैबिनेट मंत्री की शुभकामना देते हुए मैं पहली बार स्कॉर्ट करते हुए चल रहा हूं। भगवान आपकी मनोकामना पूर्ण करें। इसके बाद दयाशंकर सिंह मुस्कुराते हुए चल देते हैं। इस वायरल वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular