Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : आर्केस्ट्रा बुक कराने गए युवकों में चाकूबाजी, एक की मौत

बलिया : आर्केस्ट्रा बुक कराने गए युवकों में चाकूबाजी, एक की मौत

बलिया (हि. स.)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिंगही चट्टी पर शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद आर्केस्ट्रा बुक करने गए युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू के वार से एक युवक की मौत हो गई। सुबह मृत युवक के पिता द्वारा मामले की जानकारी होने पर सक्रिय हुई, पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

महराजपुर निवासी देवेंद्र चौहान (34) पुत्र रामप्रीत चौहान चार साथियों के साथ अपने जन्मदिन के लिए सिंगही चट्टी पर आर्केस्ट्रा बुक करने गया था। इस दौरान चारों की आपस में मारपीट होने लगी। जिसमें देवेन्द्र को चाकू लग गया। मयंक और सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि देवेन्द्र को पहले जिला अस्पताल फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल मयंक और सुनील का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी एसएन वैस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular