Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : अवैध शराब के धंधे में संदिग्ध भूमिका पर पांच पुलिसकर्मी...

बलिया : अवैध शराब के धंधे में संदिग्ध भूमिका पर पांच पुलिसकर्मी नपे

बलिया, 08 मार्च (हि. स.)। अवैध शराब के धंधे में संदिग्ध भूमिका वाले पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसपी डा. विपिन ताडा ने दो दरोगा व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही कई अन्य के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू हो गई है।                                                    बिहार में शराबबंदी के बाद से जिले में अवैध शराब का धंधा पुलिस के चुनौती बन गया है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने अब पुलिस विभाग के भितरघातियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।                                  पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कहा कि बीते दिनों थाना हल्दी व कोतवाली आदि थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी थी। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया था। इन घटनाओं में पांच पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध लगी। जांच के बाद हल्दी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव, दुबहड़ थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, हल्दी में सिपाही सतीश यादव, अभिषेक यादव व दुबहड़ के सिपाही शिवमंगल सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई अन्य पुलिसकर्मियों के विरूद्ध जांच का आदेश भी दिया गया है। जांच में कई अन्य पुलिस कर्मी भी संदेह के घेरे में हैं। एसपी ने कहा कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त होने पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular