Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपु :कलकतिया व डबल जीरो सेवई की बड़ी डिमांड

बलरामपु :कलकतिया व डबल जीरो सेवई की बड़ी डिमांड

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
रोजेदार बेसब्री से ईद के चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं। ईद पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हैं। ईद का पर्व हो और सेंवई का जिक्र ना हो ऐसा मुमकिन ही नही हैं। क्योंकि सेंवई के बिना ईद का त्योहार पूरा नहीं होता। ईद को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर सजी सेवईयों की दुकानें बरबस ही लोगो को अपनी ओर खींच रही है। बाजारों में दुकानो पर सेंवई खरीदने वाले दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सेंवई की दुकानों की भरमार है। खरीदारों की चहल कदमी से बाजार जाम है। जरूरत के मुताबिक कई किस्म की सेवईयों ने भी अपना जगह बना लिया है। सेवई व्यापारी शहजाद कहते है कि वैसे तो सेवई की बिक्री रमजान के पूरे महीने होती है। लेकिन जैसे-जैसे ईद नजदीक आता जाता है। वैसे-वैसे खरीदारी बढ़ती चली जाती है।

कलकतिया व डबल जीरो सेवई की बड़ी डिमांड

ईद को लेकर हर वैरायटी की सेवई बाजार में उपलब्ध है। सेंवई विक्रेता ने बताया कि सबसे अधिक कलकत्ता के बने कलकत्ता करोड़िया सेवई की डिमांड है। किमत 400 से 500 किलो है। वही पटना, भागलपुर और गया के बने सेंवई की भी डिमांड अधिक है। जो 150 से लेकर 250 तक बिक रहें है। सबसे अधिक डबल जीरो की डिमांड बढ़ गई है। ईद पर्व की तैयारी के लिए सेवई की खरीदारी जोरों पर है।

टोपी व इत्र की खरीदारी

ईद को लेकर इत्र और टोपी की भी काफी सारी वैरायटी बाजार में मौजूद है। इत्र व टोपी विक्रेता मौलाना अब्दुल अहद ने कहा कि हमारे पास एक से बढ़कर एक टोपी की वैरायटी मौजूद है। 20 रुपये से लेकर 500 तक की टोपी मंगाई गई है।
ईद पर इत्र की अनेक खुशबू बाजार में अपनी महक बिखेर रहे हैं। प्रमुख इत्र में मजमूआ, जन्नतुल फिरदौस, मुशक, हजारा, आइस ब्लू, आइस बर्ग, बेली, खस्क जैसी कंपनियो के इत्र ग्राहको के लिए उपलब्ध है। इत्र बाजार में ग्राहको के लिए 50 रुपये से लेकर 400 रुपये तक उपलब्ध है। ईद को लेकर सूरमा की भी डिमांड बढ़ी है। सूरमा की मांग को देखते हुए दुकानदार भी कई सारी वैरायटी बाजार में उतारे है। सूरमा बाजार में 10 से लेकर 50 रुपये उपलब्ध है।

ब्रांडेड कुर्ता-पायजामा पहली पसंद

बाजारों में ईद की रौनक दिखने लगी है। इसको लेकर युवा वर्ग कुर्ता पाजामा, कलीदार, अलीगढ़ कुर्ता पाजामा, पठानी, शेरवानी, ड्रेस की अधिक डिमाड है। वस्त्रों के विक्रेता इमरान के अनुसार लोगों में ब्रांड के प्रति रुझान बढ़ा है। यही कारण है कि युवा ब्रांडेड कपंनियों के कपड़ों की खरीदारी करने को ज्यादा उत्सुकता दिख रहे हैं। कुर्ता पायजामा में भी ब्रांड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वस्त्र बाजार का विकल्प बढ़ा दिया है। वहीं लेडिज कपड़ो के विक्रेता ने बताया लड़कियों की पहली पंसद नायरा सूट, पैंट पलाजो, गाउन फ्राक, शरारा, गरारा, कमीज, लहंगा चोली, कुर्ती सलवार की अत्यधिक डिमांड है।

RELATED ARTICLES

Most Popular