Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :3मंजिला सैकड़ों आवासो में पेयजल आपूर्ति के इंतजाम नहीं

बलरामपुर :3मंजिला सैकड़ों आवासो में पेयजल आपूर्ति के इंतजाम नहीं

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
लगभग पन्द्रह वर्ष पहले से निर्मित गरीबों के लिए बनाए गए तीन मंजिला सैकड़ों आवासो में पेयजल आपूर्ति के कोई इंतजाम नहीं है। सैकड़ों आवास अधूरे पड़े हैं। आवास में अवैध कब्जे दारो ने कब्जा कर रक्खा है।
आदेश नगर पालिका परिषद उतरौला क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में लगभग पन्द्रह वर्ष पहले गरीबों के आवास के लिए सैकड़ों आवासो का निर्माण डूडा द्वारा कराया गया। लेकिन निर्माणदाई संस्था आवास निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर फरार हो गई। आवास निर्माण में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी इकट्ठा करने के लिए लाई गई पानी की टंकी आज भी आवास भवन में बनीं सीढ़ी के नीचे रक्खी हुई है।

पानी की आपूर्ति के लिए तीन मंजिला भवन पर लोहे की पाइप लाइन नहीं लगाई गई है। मजबूरन तीन मंजिला भवन पर रहने वाले गरीब नीचे लगे हैण्ड पम्प से पानी तीन मंजिला तक ले जाते हैं। आवास भवन व आस पास सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है।‌ बिजली कनेक्शन स्थाई न होने से कटिया कनेक्शन की भरमार है। सैकड़ों आवास के सामने बने पार्क इंतजाम के अभाव में उसके चारों ओर बने दीवार गिर गये है। पार्क का इंतजाम न होने से लोग इसमें कूड़ा फेंकते हैं। आवास भवन की इंतजाम न होने से इसकी दीवारों के प्लास्टर जगह जगह टूट गये है।‌

रंग रोगन निर्माण के बाद से आज तक नहीं किया गया है। आवास निर्माण में भारी अव्यवस्था व मानक के विपरित भवन निर्माण अपूर्ण होने से डूंडा ने इसे पन्द्रह वर्ष के बाद अभी तक नगर पालिका परिषद उतरौला को हस्तांतरित नहीं किया गया है।‌ आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के वरिष्ठ लिपिक उमा शंकर सिंह ने बताया कि आवासीय भवन का निर्माण डूंडा ने कराया था लेकिन उसका हस्तांतरण नगर पालिका परिषद उतरौला को अभी तक नहीं किया गया है। आवास भवन का हस्तांतरण न होने से उसके साफ सफाई का इंतजाम नगर पालिका परिषद उतरौला नहीं कर पा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular