-सरयू नहर परियोजना शुभारंभ कार्यक्रम में बोले डिप्टी सीएम
बलरामपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत वोट भाजपा का है और 40 प्रतिशत में बंटवारा होगा। बंटवारे में भी आधा भाजपा को मिलेगा। इस नारे के साथ सरयू नहर परियोजना शुभारंभ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को यहां लोगों के अंदर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने चुनाव में 300 सीटें जीतने का दावा किया।
बलरामपुर के हरिहरगंज हंसुवाडोल में सरयू नहर परियोजना शुभारंभ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से इस बार भी आगामी चुनाव में कमल के बटन को दबाकर भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने का आवाहन किया। उन्होंने नारे के साथ दावा किया कि जनता का आशीर्वाद ऐसा चाहिए कि इस बार 300 सीटों पर कमल का फूल खिले।
डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता को भाजपा सरकार पर ही भरोसा है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जिसने बिना भेदभाव किए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी योजना का लाभ दिया है। डिप्टी सीएम अपने संबोधन में कमल खिलाने की अपील कर ही रहे थे, तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ और जय श्रीराम के नारे गंूजने लगे। डिप्टी सीएम ने भी अपने संबोधन को खत्म कर नारा लगाया और प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रभाकर/ राहुल
