बलरामपुर (हि.स.)। थाना पचपेड़वा पुलिस ने महीनों से वांछित चल रहे 15-15 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस टीम के साथ विभिन्न आपराधिक मामलों में दर्ज कुख्यात 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश को पचपेड़वा के फरेंदी ग्राम से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश फरेन्दी निवासी इस्माइल (41), पीर गुलाम (43) को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बलरामपुर: 15-15 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
