Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :हाजी मोहम्मद शमीम के निधन पर सपाईयों में शोक की लहर...

बलरामपुर :हाजी मोहम्मद शमीम के निधन पर सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई।

सपाईयों में उनके हक में दुआ कर के खिराजे अकीदत पेश किया

रोहित कुमार गुप्ता / विनय गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता हाजी मोहम्मद शमीम के निधन पर सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। सपाईयों में उनके हक में दुआ कर के खिराजे अकीदत पेश किया।
उनका निधन सोमवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के सपा नगर अध्यक्ष रहे। सेहत खराब रहने के कारण कुछ माह पूर्व उन्होंने नगर अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। उनके मृत्यु की खबर मिलते ही उनके आवास पर उन्हें देखने वालों का तांता लगा रहा। सपा प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी ने कहा कि वह जीवन भर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करते रहे। इसलिए इनको हर वर्ग के लोग पसंद करते थे।

समाजसेवी डॉक्टर एहसान खान ने कहा कि उन्होंने नगर में समाजवादी पार्टी को बहुत मजबूती प्रदान किया। हमने बहुत ही कर्मठ और संघर्षील कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। उनकी मृत्यु पर मोहम्मद फिरोज, समीर रिजवी, पूर्व सभासद फणीन्द्र गुप्ता, देवानंद गुप्ता, विनय कुमार, अबरार खान, उमर खान, मोहम्मद शमी, सभासद आफरीन रिजवी, सादिक अली, सल्लू राईनी, अशफाक अंसारी, लल्लू, सलाहुद्दीन, मोहम्मद रिजवान,ऐमन रिज़वी, अल्ताफ अहमद, अबू तुराब शाह, हैदर कुरैशी आदि ने शोक जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular