बलरामपुर (हि.स.)। जनपद के थाना सादुल्लाह नगर के ग्राम फिरोजपुर में बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
गुरुवार की दोपहर फिरोजपुर में गांव के बाहर बोरिंग करते समय कांशीराम (35 वर्ष), खुशीराम (28 वर्ष) और रामसुंदर (32 वर्ष) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलरामपुर : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन की मौत
RELATED ARTICLES
