Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :हत्या के मामले में बंद जेबा रिजवान पर लगा रासुका,पूर्व सांसद...

बलरामपुर :हत्या के मामले में बंद जेबा रिजवान पर लगा रासुका,पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी है जेबा

बलरामपुर(हि.स.)। पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान पर पुलिस ने रास्ता लगाया है। जेबा रिजवान तुलसीपुर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष पप्पू की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस ने रविवार को पूर्व सांसद पर भी रासुका लगाया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि रिजवान जहीर का नाम यूपी के टॉप टेन अपराधियों में शामिल हैं। रिजवान जहीर उनकी बेटी जेबा रिजवान ,दामाद नेमत हत्या के मामले में जेल में बंद है।

माफिया रिजवान जी की पुत्री जेबा रिजवान,निवासी शीतलापुर कस्बा तुलसीपुर के खिलाफ लोक शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही की गयी है। पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध जेबा रिजवान को एनएसए की एक प्रति तामील करायी गयी है। जेबा रिजवान काफी दिनों से जेल से छूटने का प्रयास कर रही थी।

बताया कि तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू का 04 जनवरी 2022 को जेब रिजवान अपने सह अभियुक्तों के साथ राड से मारकर व तेज धारदार हथियार से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिया था ,जिससे कस्बा तुलसीपुर तथा आस पास के गांव के लोगों में भय व्याप्त हो गया था तथा लोक शांति व्यवस्था पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो गयी थी ।

तुलसीपुर के फिरोज पप्पू हत्या मामले में पूर्व सांसद रिजवान जी बेटी जेबा रिजवान, दामाद नेमत जेल में बंद हैं। रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को पुलिस ने रिजवान जहीर पर भी रासुका लगाया था।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular