बलरामपुर (हि.स.)। बढनी- तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चैपुरवा गांव के पास स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान अब्दुल लतीफ (38) निवासी कलामडीह थाना उतरौला के रुप में हुई है।
उपनिरीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि अब्दुल गैसड़ी जा रहा था। तुलसीपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मारी दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव पीएम को भी लिए भेजा रहा है।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
बलरामपुर: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
RELATED ARTICLES
