रोहित गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) सोमवार को उतरौला हाटन रोड स्थित सरकारी बीज गोदाम पर किसान कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी कृषि विशेषज्ञ डा०जुगुल किशोर ने देते हुए बताया कि दस हजार रूपए तक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्रों /कृषि रक्षा उपकरणों हेतु विकास खंड स्तर पर बीज गोदाम पर स्टाल लगाकर तथा कृषि गोष्ठी व किसान कल्याण मेला कार्यक्रमों में यंत्र निर्माता कंपनियों अथवा अधिकृत विक्रेताओं का स्टाल लगाकर वितरित कराए जाएंगे। किसानों के लिए अनुदान प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है ।उन्होंने कहा कि लक्ष्य समाप्त होते ही स्टाल लगवाना बंद कर दिया जाएगा।लक्ष्य से अधिक यंत्र किसी भी दशा में वितरित नही किए जाएंगे, विक्रेता द्वारा किसान को कृषि यंत्र /उपकरण की बिक्री रसीद की दो प्रतियां उपलब्ध करानी होगी, उन्होंने किसानों को समय से पहुंचकर इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
बलरामपुर :सोमवार को सरकारी बीज गोदाम पर किसान कल्याण मेले का आयोजन होगा
RELATED ARTICLES
