Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :सीएम योगी के जन्म दिवस पर हुए हवन,बांटे गए फल

बलरामपुर :सीएम योगी के जन्म दिवस पर हुए हवन,बांटे गए फल

बलरामपुर(हि.स.)। गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंच भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन किया। फलों का वितरण कराया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्म दिवस पर सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है। सभी अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्म दिवस अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। विभिन्न संगठनों के द्वारा अस्पतालों में मरीजों को फल का वितरण कराया गया। वहीं कई जगह केक भी काटे गए। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा अपने समर्थकों के साथ शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन पहुंच माता पाटेश्वरी के दरबार में माथा टेका । देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए मुख्यमंत्री के नाम से हवन-पूजन किया गया। मंदिर परिसर में ही पूर्व सांसद ने समर्थकों के साथ केक काटा।

विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा देवीपाटन मंदिर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुलसीपुर अस्पताल में पहुंचकर फलों का वितरण कराया।

पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने मुख्यमंत्री के 51वें जन्मदिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश उत्सव मना रहा है। हम उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular