Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :सहारा इंडिया के खिलाफ उसके कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, डीएम को...

बलरामपुर :सहारा इंडिया के खिलाफ उसके कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर (हि.स.)। सहारा इंडिया में जमाकर्ताओं का जमाधन का समय पूरा होने के बावजूद भुगतान न होने से कमीशन एजेंटों का जमाकर्ताओं में आए दिन विवाद हो रहा है। वहीं, कमीशन एजेंटों का भी कमीशन न आने से एजेंट भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कमीशन एजेंटों ने शनिवार को सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमा कर्ताओं का भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

तुलसीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में समाधान दिवस अधिकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। संघर्ष मोर्चा की अगुवाई कर रहे अजीत वर्मा ने बताया कि जमाकर्ताओं का धन बीते एक वर्षों से नहीं निकल रहा ऐसे में जमा कर्ताओं व कमीशन एजेंटों में आए दिन विवाद हो रहा। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सहारा इंडिया से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से लगातार इसको लेकर कहा जा रहा है लेकिन ऊपर से कोई जवाब नहीं मिल रहा। ऐसे में कमीशन एजेंट कहां जाएं। संघर्ष मोर्चा के अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कमीशन व मानदेय बीते कई महीनों से नहीं आ रहा। जिससे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular