Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर : सरयू नहर परियोजना से नौ जिलों के किसानों के चेहरे...

बलरामपुर : सरयू नहर परियोजना से नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर आएगी चमक – योगी आदित्यनाथ

– मुख्यमंत्री ने बसपा, कांग्रेस व सपा पर भी साधा निशाना

बलरामपुर (हि.स.)। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से किसानों को कई प्रकार से लाभ मिलेगा। किसानों की कई प्रकार की समस्याएं दूर होगी। इस परियोजना के शुभारंभ से बलरामपुर समेत नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर चमक आएगी। किसानों के आय भी दुगुनी होगी। यह बातें सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

बलरामपुर के हरिहरगंज हंसुवाडोल में देश के प्रधानमंत्ररी नरेंद्र मोदी ने 10 हजार करोड़ के सरयू नहर प्रोजेक्ट का उद़्घाटन किया। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 वर्ष पहले बंद हो चुके कारखाने का उद्घाटन कर सौगात दिया। आज बलरामपुर में पधारकर नौ 10 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण कर सौगात देने आए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार चाहे वह कांग्रेस हो, बसपा हो या सपा हो। किसी के अंदर कार्य करने की रूचि नहीं थी, लेकिन जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास की नदियां बह रही है। 40 साल पहले की परियोजना रूकी पड़ी थी। इस बीच कई सरकार आई, लेकिन किसी ने किसानों के हित को लेकर इस परियोजना के बारे में नहीं सोचा। हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों को सौगात देने के लिए सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण किया। इससे बलरामपुर ही नहीं, बल्कि नौ जिलों के किसानों के चेहरे पर चमक आएगी और उनकी आय दुगुनी होगी।

जय श्रीराम के नारे के साथ संबोधन का समापन

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधन किया, लेकिन वह ज्यादा समय नहीं लिये। मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कम समय में ही मुख्यमंत्री ने अपना भाषण समाप्त किया और समापन के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाया। जिसके बाद से पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो उठा।

तब मेरा जन्म हुआ था

कार्यक्रम के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना को 1972 में सहमति मिला था। तभी मेरा जन्म भी हुआ था। 40 साल बीत गए। हम लोगों ने पढ़ाई की और आज जनता की सेवा कर रहे है। तब तक यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी। आज प्रधानमंत्री की अनुकंपा से यह परियोजना का शुभारंभ हुआ। जो किसानों के चेहरे को चमकाने का काम करेगा।

प्रभाकर/राहुल

RELATED ARTICLES

Most Popular