Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :सभासदी के चुनाव मे, पति पत्नी मैदान में

बलरामपुर :सभासदी के चुनाव मे, पति पत्नी मैदान में

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
उतरौला में वार्ड सभासदों के 25 पदों पर कुल 88 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 42 है। प्रत्याशी कहीं अपनी नैया पार लगाने के लिए नाव चुनाव चिह्न लेकर मतदाताओं के पास जाएंगे तो कहीं त्रिशूल, कुल्हाड़ी, गदा भी चुनावी रण में शामिल रहेगा। वार्ड संख्या दो व 14 में दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड संख्या एक, चार व पांच में छह-छह प्रत्याशी मैदान मेंं हैं। पति-पत्नी दोनों ही नगर के सदन में जाने के लिए अलग-अलग वार्डों से अपना भाग्य अजमा रहे हैं। वार्ड संख्या चार से गीता देवी निर्दल प्रत्याशी के रूप मेंं मैदान में हैं वहीं इनके पति रामविलास आर्यनगर वार्ड संख्या छह से स्वतंत्र है प्रत्याशी के रूप में मैदान मे हैं।

इसी तरह वार्ड संख्या चार आर्य नगर से सुशीला देवी आजाद उम्मीदवार के रूप में लड़ रह़ी हैं वहीं इनके पति राजेंद्र प्रसाद वार्ड संख्या छह में अपना दावा ठोंक रहे हैं। वार्ड संख्या 15 से निवर्तमान सभासद ममता गुप्ता स्वतंत्र उम्मीवार हैं तो इनके पति गांधी नगर वार्ड संख्या 19 से निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। कुल 26,810 मतदाताओं वाली नगर पालिका में इस बार 2,773 मतदाता भी पहली बार मतदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular